फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने कहा, मायावती चलाती हैं राजनीति की दुकान, गठबंधन को बताया सांप और बिच्छू का जोड़ा

Thu, 17 Jan 2019 02:02 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सपा-बसपा गठबंधन पर एक बार फिर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सपा मतलब सांप होता है और बसपा मतलब बिच्छू। सांप और बिच्छू का जोड़ा समाज को प्रताड़ना और संकट डालने वाला होगा। वह डंक मारने व काटने का काम करेगा।
विज्ञापन


कहा कि मायावती शुद्ध रूप से व्यापारी हैं, बसपा का कोई मुकाम नहीं है, बसपा राजनीतिक दुकान है। कहा कि मायावती राजनीति की दुकान चलाती हैं, दुकानदार चाहते हैं कि ग्राहक आ जाए और खरीदार दुकान पर जाते हैं। यह बातें उन्होंने बुधवार को बलिया में टाउन हाल में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि मायावती ग्राहक खोजती हैं और ग्राहक वही मिलेगा जिसके पास पैसा होगा। जिसके पास पैसा होगा टिकट खरीदने की ताकत होगी वही उनकी दुकान पर जाएगा और टिकट खरीद लेगा। कहा कि मायावती जी को कोई तोहफा और माला दे दे तो उन्हें माला नही चेक भरा माल चाहिए। जन्मदिन पर केक काटने के नाम पर तोहफे के रूप में चेक भरा माल मिल जाता है तो वह खुश हो जाती हैं।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव एक तरफ लंगोटी व रोटी के लिए तो दूसरी तरफ दारू और बोटी के लिए होगा। संतों की लंगोटी व रोटी के नेता प्रधानमंत्री मोदी होंगे, वहीं दारू और बोटी की लड़ाई में कौन नेता होगा अभी बताना मुश्किल है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव एक तरफ लंगोटी व रोटी के लिए तो दूसरी तरफ दारू और बोटी के लिए होगा। संतों की लंगोटी व रोटी के नेता प्रधानमंत्री मोदी होंगे, वहीं दारू और बोटी की लड़ाई में कौन नेता होगा अभी बताना मुश्किल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें