भाजपा के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली अपनी पार्टी की विधायक साधना सिंह का खुलकर बचाव किया है।
बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान साधना के बयान को सही करार देते हुए कहा कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है।
उन्होंने कहा कि "जून 1995 में हुए राज्य अतिथि गृह कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है , उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं ।" सिंह ने कहा कि " वह हिटलर स्वभाव की हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित एक्ट का डंक मारती रही हैं।"
उन्होंने विधायक साधना सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर कहा कि मुकदमा कैसे दर्ज होगा , हम लोग लड़ाई लड़ेंगे । मालूम हो कि मुगलसराय क्षेत्र से भाजपा विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले के करणपुरा गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में मायावती का जिक्र करते हुए कहा "हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती है और ना ही पुरुष।