फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के विवादित बोल- 'गोडसे से भूल हुई, वह आतंकवादी नहीं'

Fri, 29 Nov 2019 12:12 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह(फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे की ओर से की गई एक भूल थी। इससे वह आतंकवादी नहीं सिद्ध हो जाता है। हालांकि वे इस सवाल को टाल गए कि क्या गोडसे राष्ट्रभक्त थे।

विज्ञापन


बैरिया विधायक ने गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राष्ट्र विरोधी हरकतों में शामिल होने वाला आतंकवादी होता है। गोडसे राष्ट्र विरोधी नहीं थे, ऐसे में उन्हें आतंकवादी नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा कि गोडसे से भूल जरूर हुई है। उन्हें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या नहीं करनी चाहिए थी। इस बीच इस सवाल पर कि क्या गोडसे राष्ट्र भक्त थे, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की तुलना लोमड़ी से कर दी थी। उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार गठन की संभावनाओं को लेकर किए गए सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस से गठबंधन शिवसेना के लिए आत्मघाती साबित होगा। वहीं  एआईएमआईएम नेता सांसद असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्र विरोधी सोच का कह दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें