फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, कहा- शिवसेना बन जाएगी 'शवसेना'

Mon, 11 Nov 2019 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बलिया बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर अपने बड़बोलेपन के लिए चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने शिवसेना को शवसेना तक बन जाने की बात कह दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि शिवसेना अब स्वर्गीय बाल ठाकरे वाली शिवसेना नहीं रह गई है। अब जो भी इस पार्टी को चला रहे हैं, उन्होंने जनता के साथ धोखा किया है। इसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा और भविष्य में शिवसेना शवसेना बन जाएगी।

बैरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के संभावित गठजोड़ को अवसरवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणित हो गया है कि शिवसेना अब बाल ठाकरे वाली शिवसेना नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना पर गठबंधन धर्म के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिवसेना ने महाराष्ट्र की जनता के साथ धोखा किया है। इसका परिणाम उसे भविष्य में भुगतना पड़ेगा। शिवसेना के पतन की शुरुआत हो गई है और अब यह शिवसेना से शवसेना हो जाएगी। जनता इस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें