फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईश्वरीय शक्ति ने कराई मुन्ना बजरंगी की हत्या : भाजपा विधायक

Wed, 11 Jul 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या पर सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने इस हत्याकांड को न केवल ईश्वरीय न्याय का परिणाम बताया बल्कि योगी सरकार पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


बुधवार को बलिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कानून ने न्याय करने में विलंब किया तो ईश्वरीय शक्ति ने मुन्ना बजरंगी की अपराधी के जरिए ही हत्या करा दी।

उन्होंने कहा कि इस घटना से यह प्रमाणित हो गया कि जो जैसा करेगा, उसको उसका उसी तरह से फल भी भुगतना पड़ेगा। साथ ही विधायक ने मुन्ना की हत्या को लेकर एक बार फिर नौकरशाही पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योगी सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिये प्रयास कर रही है, फिर भी अभी बहुत कुछ करना शेष है। विधायक कहा कि मुन्ना बजरंगी ब्यूरोक्रेसी के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

जेल में पैसा लेकर सब कुछ संभव है। पैसा लेकर जेल में असलहा लाया गया था। जेलकर्मी बिके हुए थे। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी को जेल कर्मियों का संरक्षण व सहयोग नहीं मिला होता तो हत्यारोपी के पास असलहा नहीं पहुंचा होता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें