यूपी के आजमगढ़ में एक अनियंत्रित होकर खाई मे पलट गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मंगलवार रात करीब 12 बजे मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के खुम्भा देवरी मोड़ के निकट हुआ।
जानकारी के मुताबिक, एक वैगनआर कार से देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर निवासी शैलेश सिंह, चेवार पश्चिम निवासी अरुण कुमार सिंह और चेवार पश्चिम निवासी कार चालक मोनू किसी वैवाहिक कार्यक्रम से वापस आ रहे थे।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के खुम्भा देवरी मोड़ के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे तीनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां अरुण कुमार सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह (45) को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी दो का उपचार चल रहा है।