फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः सांसद की बैठक में भाजपा विधायक ने डीआईओएस को मारा धक्का, मचा हड़कंप

Sun, 23 Sep 2018 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
डीआईओएस को मारा धक्का - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा सांसद की बैठक के दौरान भाजपा विधायक ने डीआईओएस को धक्का मार दिया। मौके पर मौजूद डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। घटना यूपी के बलिया में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन


अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और डीआईओएस के बीच चल रही खींचतान शनिवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हो रही बैठक में उभरकर सामने आ गई।

बलिया के कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद भरत सिंह और डीएम भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में शनिवार की शाम शिक्षा विभाग व अन्य विभागों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक बुलाई गई थी। बैठक में बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन


इस दौरान विधायक ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले की बैठकों में शिक्षकों की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं किया गया। इसके लिए उन्होंने डीआईओएस पर आरोप भी लगाए। तब डीआईओएस ने भी अपनी बात रखी।

इसी दौरान विधायक आक्रोशित हो गए और कुर्सी से खड़े गए। इसके बाद विधायक सुरेंद्र सिंह व उनके समर्थकों ने डीआईओएस के साथ हाथापाई कर धक्का मारा। बीच-बचाव के लिए आगे आए डीएम और अन्य अधिकारियों से धक्का-मुक्की भी हुई।
Trending Videos
विज्ञापन

डीएम भवानी ने कहा कोई विवाद नहीं हुआ

विधायक और डीआईओएस में हाथापाई - फोटो : amar ujala
डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। इसके बाद बैठक बीच में रोक दी गई।  डीएम डीआईओएस को अपनी गाड़ी में बिठाकर आवास पर चले गए। डीएम आवास पर घंटों दोनों की पंचायत हुई, जिसके बाद मामला शांत हो गया।

पंचायत में ही विधायक ने कहा कि मृतक आश्रितों की पत्रावलियां लंबित रखी गई है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई है, लेकिन डीआईओएस ने कोई कार्रवाई नहीं की। डीएम ने इन मामलों को जल्द निबटाने का निर्देश डीआईओएस को दिया।

डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि विधायक और डीआईओएस के बीच कोई विवाद नहीं हुआ है। विधायक की कुछ शिकायतें थी, जिसका निपटारा कराया गया। डीआईओएस से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच आफ बता रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें