फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की स्थिति वेश्या सरीखी और ओमप्रकाश की कीड़े मकोड़ों जैसीः बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह

Tue, 10 Jul 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी को निशाना साधते हुए उसकी तुलना वेश्या से की है। वहीं, दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तुलना कीड़ा मकोड़ों से की है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी के वाराणसी से बलिया पदयात्रा में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि जो खुद ही रोगी हो चुके हैं, वह दूसरे को क्या उपदेश देंगे।

मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश निरोग हो गया है। जितने माफिया गुंडे थे, ऐसे लोग रोड छोड़कर गलियों में घूम रहे हैं। यह पहला अवसर है कि मुख़्तार अंसारी के गुंडे जो लोग सड़कों और बाजार में रंगदारी मांगते थे, वो अपनी जिंदगी की भीख मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा धर्म से हटकर काम नहीं करती

surendra singh
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने आम आदमी पार्टी की तुलना वेश्या से वहीं, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तुलना कीड़े-मकोड़ों से की है। 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने वाराणसी से पदयात्रा लेकर बलिया पहुंचे आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पर प्रहार करते हुए कहा कि जो खुद ही रोगी हो चुके हैं, वह दूसरे को क्या उपदेश देंगे।

मोदी के नेतृत्व में देश और योगी के नेतृत्व में प्रदेश निरोग हो गया है। जितने माफिया गुंडे थे, ऐसे लोग रोड छोड़कर गलियों में घूम रहे हैं। यह पहला अवसर है कि मुख़्तार अंसारी के गुंडे जो लोग सड़कों और बाजार में रंगदारी मांगते थे, वो अपनी जिंदगी की भीख मांग रहे हैं।

सुरेंद्र सिंह ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का कोई कैरेक्टर नहीं है। इसका दिल्ली में जनाजा निकलने वाला है, जिसका विधायक घूस लेते हुए गिरफ्तार होता है, उस पार्टी का कोई चरित्र नहीं है। ऐसे लोग नैतिकता की बात करते हैं तो लगता है जैसे कोई वेश्या पतिव्रता का उपदेश दे रही है।
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर पर कसा तंज

विधायक सुरेंद्र सिंह
ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा धर्म से हटकर काम नहीं करती है। ओम प्रकाश को पार्टी ने सहारा दिया, विधायक और मंत्री बनाया।

ऐसे में भाजपा अपने हाथों से सुहाग नहीं उतारेंगी, उसका स्वभाव है ललकारने का, नहीं ललकारेगा तो उसके परिवार के लिए चार टिकट कहां से मिलेंगे।

कहा, भाजपा आम आदमी के साथ कुछ कीड़े मकोड़ों को भी लेकर चलती है वैसे ही ओमप्रकाश राजभर को भी लेकर चल रही है, नहीं तो उनके हाड़े हरदी नहीं लगी होती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें