फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के बिना ट्यूनिंग वाले बाजा हैं राम गोविंद, अपना नाम बदलकर रख लें इस्लाम गोविंद- सुरेंद्र सिंह

Tue, 14 Jan 2020 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
बलिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी पर हमला बोला है।

विज्ञापन


बलिया जिले के बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी सपा के ऐसे बाजा हैं, जिसमें कोई ट्यूनिंग नहीं है। नेता जो बोलेगा, वही बोल देंगे। उनके पास अगर चिंतन है तो अपना नाम राम गोविंद से बदल कर इस्लाम गोविंद या इस्लाम खान कर लें। तब इस्लाम और पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को पेंशन देने का एलान करें। 

बैरिया विधायक ने राम गोविंद चौधरी के सपा की सरकार बनने के बाद एनआरसी, सीएए का विरोध करने वालों को पेंशन देने के बयान पर ये बातें कहीं। चांदपुर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हूए उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर व्यवस्था लागू करना उचित निर्णय है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लखनऊ और गौतम बुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था पर कहा कि सिस्टम चाहे जो भी हो, जब तक कर्मचारी, अधिकारी और नेता समाज के प्रति संवेदनशील नहीं होंगे, कोई भी व्यवस्था लगा देने से परिवर्तन होने वाला नहीं है। उन्होंने नेताओं, अधिकारियों और आम लोगों को खुद में सुधार करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें