फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी थाना प्रभारी के अकाउंट में पहुंचे 3 करोड़ 21 लाख, जानें फिर इतनी बड़ी रकम का क्या किया

Tue, 14 Jan 2020 05:50 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

अगर सोचो आपके अकाउंट में अचानक से तीन करोड़ से ज्यादा रुपये आ जाएं, तो क्या करोगे। आप हर उस सपने के सच करने के बारे में सोचने लगोगे जिसे आप सच करना चाहते हैं। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो उस समय आपको सबसे पहले ईमानदारी का परिचय देना होता है। कुछ ऐसा ही किया उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक थाना प्रभारी ने। उनके अकाउंट में गलती से पहुंची करोड़ों की राशि को उन्होंने ठीक अकाउंट में पहुंचा दिया।

विज्ञापन


दुद्धी थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के एसबीआई खाते में 9 जनवरी को सुबह सवा आठ बजे तीन करोड़ 21 लाख रुपये आ गए। मोबाइल में इस तरह का मैसेज देख वह सकते में आ गए। उन्होंने सूझबूझ और ईमानदारी का परिचय देते हुए ब्रांच खुलते ही बैंक पहुंच कर इसकी सूचना दुद्धी स्टेट बैंक के मैनेजर को दी।
 

जानकारी पर पता चला कि यह रकम किसी कंपनी द्वारा कहीं और ट्रांसफर की जा रही थी और गलती से प्रभारी निरीक्षक के खाते में आ गई है। बैंक प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रकम वापस भेज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी मीडियाकर्मियों को तब हुई जब मंगलवार को बातचीत के दौरान इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि किसी कंपनी द्वारा कहीं और ट्रांसफर की जा रही रकम 3 करोड़ 21 लाख रुपये उनके एसबीआई खाते में आ गई थी जो पहड़िया वाराणसी में है। इसे उन्होंने उसी दिन दुद्धी स्टेट बैंक पहुंचकर प्रबंधन को सूचना देकर रकम वापस करा दी। कोतवाल की इस पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें