फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक का बयान, जरूरत पड़ी तो अयोध्या में 25 को 1992 का इतिहास दोहराया जाएगा

Fri, 23 Nov 2018 12:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

25 नवंबर को अयोध्या प्रस्थान से पहले यूपी के भाजपा विधायक ने विवादित बयान दिया है। अपने विवादास्पद बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि कानून भी हाथ में लेना होगा तो लेंगे लेकिन मंदिर वहीं बनाएंगे। बलिया में उन्होंने रैली के जरिए अयोध्या प्रस्थान के लिए लोगों को जागरूक भी किया। आगे की स्लाइड्स में देखें ...
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला


भाजपा विधायक ने कहा कि रामलला मंदिर निर्माण के लिए जरूरत पड़ा तो एक बार फिर 1992 की घटना दोहराई जा सकती है। साथ ही कहा कि मंदिर तो बनेगा ही चाहे कानून से रास्ता निकालकर बने या जैसे बने। इतिहास गवाह है और सभी जानते हैं कि प्रभु श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ और वहां बाबर ने राम मंदिर तोड़ कर मस्जिद का निर्माण किया। ऐसे में ढांचा टूटने के बाद भी वहां टेंट में भगवान श्रीराम विराजमान हैं और वहां पूजा हर रोज होती है तो राम मंदिर बनने में क्यों अड़ंगा डाला जा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
mirzapur - फोटो : अमर उजाला


अब कांग्रेस, सपा, बसपा कोई अड़ंगा डाल ले, लेकिन राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। इससे पहले भाजपा विधायक ने विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल के साथ साथ बाइक जुलूस निकाल कर अयोध्या प्रस्थान के लिए  आह्वान किया। 
 
 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला


बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, हिंदू युवा वाहिनी, बजरंग दल के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाइक जुलूस निकाल कर बैरिया विधानसभा वासियों को 24 नवंबर को उत्सर्ग एक्सप्रेस से अयोध्या चलने का आह्वान किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ballia - फोटो : अमर उजाला
बाइक जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा और लोगों को अयोध्या में प्रस्तावित धर्म सभा में शामिल होने की अपील की। बैरिया विधायक के साथ बाइक जुलूस कस्बा के देवराज ब्रह्म मोड़ से शुरू हुई और बैरिया त्रिमुहानी होते हुए दर्जनों गांव व चट्टी-चौराहों का भ्रमण किया। विधायक ने कहा कि विधान सभा से हजारों कार्यकर्ता 24 नवंबर को उत्सर्ग ट्रेन से रवाना होंगे और 25 नवंबर को अयोध्या में आयोजित धर्म सभा में भाग लेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें