फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः महिला भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, सपा-बसपा गठबंधन को लेकर मायावती को कहे अपशब्द 

Sun, 20 Jan 2019 10:20 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
विज्ञापन
साधना सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं की एक-दसूरे के ऊपर बयानबाजियां शुरु हो गईं हैं। इस दौरान नेता मर्यादा को लांघकर विवादित बयान दे रहे हैं। इसी क्रम में यूपी की एक महिला भाजपा विधायक के बसपा प्रमुख मायावती को लेकर बिगड़े बोल सामने आए हैं। विधायक के विवादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बबुरी के परनपुरा गांव में आयोजित किसान कुंभ महाअभियान में मुगलसराय से भाजपा विधायक साधना सिंह ने भाषण देते हुए मायावती को अपशब्द कहे। इसको लेकर इलाके में चर्चा है।

भाजपा की महिला विधायक ने सपा बसपा गठबंधन पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ शनिवार को अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मायावती न तो नर लगती हैं ना नारी। गेस्ट हाउस कांड की याद दिलाते हुए मायावती को महिला जाति पर कलंक बताया और कहा कि उन्होंने सत्ता के लिये चीरहरण करने वालों से हाथ मिला लिया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि द्रौपदी ने प्रण किया था कि जब तक दूशासन के लहू से बाल नहीं धोऊंगी तब तक उन्हें बांधूंगी नहीं लेकिन मायावती ने सत्ता के लिए सब कुछ भुलाकर समझौता कर लिया। 

इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रभारी प्रदेश महामंत्री तथा नोएडा के विधायक पंकज सिंह भी मौजूद थे। बताते चलें कि साधना सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। 
विज्ञापन

किसान की आय दोगुना करने के लिए सरकार प्रतरबिद्ध 

पकंज सिंह के साथ साधना सिंह - फोटो : amar ujala
किसान कुंभ महाअभियान में विधायक पंकज सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है। हम पूर्व की सरकारों की अपेक्षा किसानों के लिए दो गुना बजट देने का काम किया है। प्रदेश के सभी विकास की योजनाओं जो पूर्व की सरकारों में रुकी हुई थी उसको पूरा किया जा रहा है। किसानों का हक मिलेगा।

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हमारी सरकार ने टीम बनाई गई है। इसमें कृषि वैज्ञानिकों का भी सहारा लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फसल से पहले और कटाई के बाद होने वाले नुकसान को कैसे कम किया जाए। इस विषय पर हमारी सरकार कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि किसानों के नुकसान से बचने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत न्यूनतम दर पर फसलों का बीमा प्रदान किया जाएगा। यह प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसलों को नुकसान से बचाने के लिए कारगर साबित होगा उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 131519 करोड़ बीमा राशि स्वीकृत किया। इससे चार करोड़ ज्यादा किसानों को लाभ मिला है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए किसी ऋण का बजट में अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा 11 लाख करोड़ रुपए इसके लिए निर्धारित किया है। ब्याज सब्सिडी कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को एक वर्ष की अवधि के लिए 300000 रुपये तक के लोन पर सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर बैंकों द्वारा दिए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें