एससी-एसटी कानून को लेकर देश में चल रही चर्चा के बीच यूपी से भाजपा विधायक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सवर्णों व पिछड़ों को जन्मजात अपराधी मानकर एससी-एसटी अध्यादेश को लागू किया गया है।आगे की स्लाइड्स में देखें
विज्ञापन
2 of 5
surendra singh
- फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी कानून को लेकर सबका अपना अपना तर्क है। वहीं अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि मौका मिला तो एक घंटे के भीतर एससी-एसटी एक्ट खत्म करा दूंगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करा दूंगा।
विज्ञापन
3 of 5
BJP MLA Surendra singh
सुरेंद्र सिंह ने बलिया स्थित अपने आवास पर मंगलवार को कहा कि बलिया से भगवा फिर लहराएगा और मोदी जी की अगुवाई में पुन: सरकार बनेगी। एससी-एसटी का काला कानून कांग्रेस की देन है। यह इमरजेंसी से भी बदतर है।
4 of 5
फाइल फोटो
पत्रकारों ने पूछा कि सामान्य वर्ग के गांव के बाहर बोर्ड लगाकर किसी भी पार्टी के लोग को वोट नहीं देने का संदेश दिया गया है, ऐसे में चुनाव के दौरान किस तरह की भूमिका अपनाएंगे। इस पर विधायक ने कहा कि मैंने तो सवर्णों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है, मैं जाऊंगा और वोट भी मांगूंगा।
पार्टी की ओर से जिसे भी सांसद प्रत्याशी बनाया जाएगा, उसे बैरिया विधानसभा से जिताने का भी प्रयास करूंगा। उधर बैरिया में अप लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को रवाना करते हुए भी एससी-एसटी एक्ट को लेकर विरोध जताया। बैरिया शहीद स्मारक पर आमरण अनशन की बात कही।