फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा विधायक ने की मांग, मुस्लिम शासकों के नाम की सड़क व इमारतों के बदले जाएं नाम

Tue, 12 Jun 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
मंच पर बैठे विधायक सुरेंद्र सिंह भगवा कुर्ते में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने मुस्लिम शासकों के नाम पर बनी सड़कों व इमारतों का नाम बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ताजमहल का नाम राष्ट्र भक्त महल अथवा राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिए।
विज्ञापन


मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार के बयान का हवाला देते हुए कहा कि बंटवारे के बाद से ही पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्र बन गया तथा भारत हिंदू राष्ट्र। अब केवल भारत के हिंदू राष्ट्र घोषित होने की औपचारिकता ही शेष है।

मुस्लिम शासकों बाबर, हुमायूं व अकबर के नाम पर बनी सड़कों व इमारतों का नाम भी बदल देना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया है कि ताजमहल का नाम राष्ट्र भक्त महल, राम महल या कृष्ण महल कर देना चाहिये। उन्होंने शिवा जी अथवा चन्द्रशेखर आजाद के नाम का भी सुझाव दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान परस्त मुस्लिम के नाम पर भारत में किसी सड़क व इमारत का नाम नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि सड़क व इमारतों का नामकरण राष्ट्रभक्त डॉ. कलाम, बहादुर शाह जफर के नाम पर हो ताकि राष्ट्रभक्ति की सुगंध आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें