फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019 में शानदार जीत के लिए भाजपा ने बनाया ये बड़ा प्लान, चंदौली की जनसभा में दिखी झलक

Tue, 07 Aug 2018 10:47 AM IST
प्रदीप मिश्र , अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
रेलवे के बाकले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने अभी से चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। मिशन 2019 के लिए भाजपा ने जो प्लान बनाया है उसकी एक झलक रविवार को मुगलसराय स्टेशन के नए नाम के लोकार्पण के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिखी। कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गजों ने इस मौके को खूब भुनाया। 
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मना चुकी भाजपा मिशन 2019 की सफलता के लिए पंडित जी के एकात्म मानववाद के दर्शन के साथ-साथ रेलवे की उपलब्धियों का भी सहारा लेगी। रविवार को पीडीडीयू नगर(मुगलसराय) के ऐतिहासिक बाकले ग्राउंड में इसकी नए ढंग से व्याख्या की गई।

रेलवे के जरिए पूर्वांचल में हुए विकास कार्यों का ब्योरा और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनने के बाद संभावित बदलाव और बेहतरी का खाका खींचते हुए कहा गया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय की राजनीतिक प्रतिबद्धता और उनके सामाजिक दायित्वों की सोच को आकार दे रही है। 
विज्ञापन


यही नहीं, कार्यक्रम को पूर्वांचल और इसके विकास पर ही केंद्रित रखते हुए केंद्र में कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल और उत्तर प्रदेश में करीब 15 साल तक सरकार चलाने वाली सपा और बसपा की उपेक्षा की जानकारी दी गई।  

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणाओं और इनके क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए दोनों की सराहना की। रेलवे स्टेशन के नाम बदलने को उन्होंने देश भर में व्यापक संदेश वाला बताया। बोले-पूर्वांचल के विकास के लिए मोदी सरकार ने जितना धन चार साल में दिया है, उतना तो कांग्रेस ने 70 साल में खर्च नहीं किया। 

फिर यूपी से बनेगा दिल्ली का रास्ता

रेलवे के बाकले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला

शाह ने 2019 के चुनाव के मद्देनजर दोहराया कि याद रखें कि 2014 में जब मैं पूर्वांचल में चुनाव प्रचार के लिए आता था, तब कहता था कि दिल्ली का रास्ता यूपी होकर जाता है। आज फिर कह रहा हूं कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से ही होकर जाता है। 2019 में भाजपा को जिताने के लिए उन्होंने भीड़ से संकल्प भी दिलाया।  

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यूपी में नेटवर्क और सुविधाओं के विस्तार की जानकारी देने के साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय के पिता, नाना और मामा के रेलवे में काम करने और पीए मोदी के स्टेशन पर चाय बेचने की बात कहकर नए नामकरण का महत्व बताया। रेलवे को अंत्योदय से जोड़ते हुए बोले- इस समय पूर्वांचल के विकास के लिए भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार डबल इंजन के रूप में काम कर रही है। 
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने आंकड़ों के हवाले से बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी से सांसद चुने जाने के बाद से पूर्वांचल पूरे देश के साथ सम्मान से जुड़ गया है। सिन्हा ने तो 2019 के चुनाव का जिक्र किए बगैर अगली चुनौतियों का सामना करने के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आह्वान कर दिया। 
विज्ञापन

...तो नहीं हो पाता नया नामकरण

रेलवे के बाकले मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जुटे भाजपा के दिग्गज - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के उदय और मुगलसराय स्टेशन को इतिहास बताते हुए राष्ट्रवादी सोच वाले लोगों के लिए उत्सव का दिन बताते हुए बात शुरू की। कहा- साढ़े चार साल से पं. दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों पर चिंतन-मंथन कर देश के गरीबों के कल्याण की योजनाएं बनाई जा रही हैं।
  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मुगलसराय स्टेशन का नामकरण पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर करने का प्रस्ताव था लेकिन उस समय की राज्य सरकार ने इसे रोक दिया। अगर केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार नहीं होती तो स्टेशन का नाम बदलने का काम संभव नहीं हो पाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें