फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने काशी को पूर्वांचल के चुनावी संग्राम का केंद्र बनाया

Thu, 23 Feb 2017 04:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
काशी के छठवें-सातवें चरण के चुनाव की तैयारियों को लेकर शाह गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने काशी को पूर्वांचल के चुनावी महासमर का केंद्र बना लिया है। यहां से पूरे पूर्वांचल के प्रचार अभियान को धार दी जाएगी। पीएम के संसदीय क्षेत्र में भाजपा सियासी समीकरण तैयार करने में जुट गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को चंदौली, सोनभद्र के अलावा आसपास के जिलों के पदाधिकारियों और चुनाव अभियान से जुड़े नेताओं से तैयारी की जानकारी ली। शाह काशी में ही रहकर पूर्वांचल को मथेंगे। यहीं से प्रदेश के अन्य इलाकों में आते-जाते रहेंगे। 

अमित शाह गुरुवार की सुबह 10:40 बजे अमेठी कोठी से चुनावी जनसभा करने दूसरे जिलों में गए। वहां से लौटकर शाम 7:30 बजे पुन: अमेठी कोठी आ गए। देर रात यहां पार्टी के शीर्ष नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर मंथन किया। जातिगत समीकरण बैठाने के लिए किस मंत्री को कहां की जिम्मेदारी सौंपी जाए, इस पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, काशी क्षेत्र के पूर्व संगठन मंत्री चंद्रशेखर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


इनके अलावा कई प्रत्याशी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने पहुंचे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें