फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, बताई ये नई योजना

Thu, 20 Sep 2018 10:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कहा कि महिला मोर्चा की बहनें पांच-पांच की टीम बनाकर बूथ स्तर पर घर-घर जाएं और पीएम की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं से अवगत कराएं। पीएम की उज्ज्वला योजना में महिला मोर्चा ने एक नई कड़ी जोड़ी है। उज्ज्वला की चाय, उज्ज्वला की रसोई, इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


गुरुवार को गुलाब बाग स्थित पार्टी कार्यालय  में आयोजित महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की बैठक की मुख्य अतिथि विजया रहाटकर ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत 5 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटा गया। जो लोग योजना के लाभ से वंचित हो उन्हें लाभ दिलाने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए।

कहा कि पीएम मुद्रा योजना के तहत देश भर में 12 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया गया है। इसमें 75 प्रतिशत महिला लाभार्थी है। महिलाओं ने भी इस लोन के माध्यम से अपने घरेलू रोजगार को आगे बढ़ाया और अपने को आत्म निर्भर महसूस कर रही हैं।, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पदाधिकारियों के साथ दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन


उज्जवला की लाभार्थी के घर पी चाय  
काशी प्रवास पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महमूरगंज स्थित उज्जवला योजना की लाभार्थी सोनी देवी के घर पहुंची। वहां योजना के बारे में बातचीत की और योजना के तहत मिले गैस कनेक्शन पर चाय बनवाकर पी।

महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन में आयोजित कुटीर लघु उद्योग बुनकर शिविर की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुनकरों को कार्ड बांटे। दो लोगों को मुद्रा लोन और अन्य को लोन का प्रपत्र दिए। 

15 जिलों के 28 हजार से अधिक बूथों पर भाजपा जोड़ेगी नए सदस्य

bjp logo
भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि आगामी दस दिनों के भीतर अधिक से अधिक नए सदस्य बनाएं। गुरुवार को रोहनिया स्थित एक सभागार में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सदस्यता का कार्य काशी क्षेत्र के 15 जिलों के 28176 बूथों पर होना है। सेक्टर, बूथों पर नए सदस्यों का पंजीकरण करेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18002661001 मिस्ड कॉल कराके नए सदस्यों को जोड़ेंगे।

कहा कि साथ में जो पुराने सदस्य हैं उनका मिस्ड कॉल करने पर पुराना पंजीकरण नंबर आएगा। इसका सत्यापन करेंगे। पुराने सदस्यों को नया पंजीकरण नहीं करना है। सूची से मिलान करने के बाद नए सदस्य जोड़े जाएंगे। बूथ गठन प्रक्रिया एवं मतदाता पुनरीक्षण करते समय कार्यकर्ता समर्थकों को सदस्य बनाए। बाद में पार्टी की ओर से जो प्रपत्र दिया गया है।

उसमें नाम, मोबाइल नंबर, पंजीकरण संख्या भरकर जिले में जमा कराएं। जिले के सभी युवा मोर्चा, महिला, अल्पसंख्यक, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी सहित अन्य मोर्चा अपने बूथों पर कैंप लगाके सदस्य जोड़ें। काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि  28 और 29 सितंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। 30 को नए सदस्य बनाने का अंतिम दिन है। 
विज्ञापन

भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ हर जिले में 25 संस्थानों को जोड़ेगा

- फोटो : डेमो
उत्तर प्रदेश एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक डा. अशोक नागर ने कहा कि हर जिले में 25 संस्थानों को जोड़ना है। उनके कार्यों की पहचान कर उन्हें जिले स्तर पर सम्मानित करना है। गुरुवार को गुलाब बाग कार्यालय में भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की बैठक हुई।

इसमें राष्ट्र की भूमिका में एनजीओ की भूमिका पर सेमिनार करने की जिम्मेदारी दी गई। इसमें सभी प्रभारी और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित कराए। कार्यक्रम संयोजिका नम्रता चौरसिया ने विस्तार से चर्चा की। सह संयोजक सुनील जैन ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाशंकर पांडेय ने की। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें