फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान-2026: तीन राज्यों के भाजपा नेताओं की कल से काशी में क्लास, शामिल होंगे कई दिग्गज

Wed, 18 Feb 2026 11:10 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भाजपा की उत्तर-पूर्व जोन की महत्वपूर्ण कार्यशाला 19 फरवरी को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में होगी। इसमें तीन राज्यों के भाजपा नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आएंगे काशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत भाजपा की उत्तर-पूर्व जोन (उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार) की महत्वपूर्ण कार्यशाला 19 फरवरी को केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान सारनाथ में होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, ओम प्रकाश धनखड़, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित तीनों राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


कार्यशाला की तैयारियों के लिए मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रमुख पदाधिकारियों की व्यवस्था बैठक हुई। इसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई। साथ ही जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे। 

इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में सुनवाई, गवाह से जिरह; 19 फरवरी को पड़ी अगली तारीख
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण महाअभियान के सह समन्वयक राजू भंडारी ने कहा कि यह व्यक्ति को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और बिहार से आए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही राज्यों के दूसरे कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि यह कार्यशाला विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें