फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में सुनवाई, गवाह से जिरह; 19 फरवरी को पड़ी अगली तारीख

Wed, 18 Feb 2026 10:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हमले के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान गवाह से जिरह हुई। वहीं इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 19 फरवरी को तय की गई। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) यजुवेंद्र विक्रम सिंह की अदालत में मंगलवार को 24 साल पहले जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर हुए जानलेवा हमले मामले में सुनवाई हुई। इस बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बचाव पक्ष के गवाह अयोध्या (तब फैजाबाद) के तत्कालीन सरकारी डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह से दोबारा जिरह हुई। 

विज्ञापन


अभियोजन के तरफ से कई सवाल पूछे गए। अब गवाह फार्मासिस्ट शुभकरण यादव से जिरह होगी। मामले की अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी। शुभकरण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये गवाही दे सकेंगे।

प्रकरण के मुताबिक 4 अक्तूबर 2002 को तत्कालीन विधायक और पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ चार पहिया वाहन से जौनपुर लौट रहे थे। आरोप है कि वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास बोलेरो से उतरे अभय सिंह और उनके 4–5 साथियों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस हमले में धनंजय सिंह, उनके गनर, चालक समेत कई लोग घायल हो गए। विवेचना में नाम सामने आने पर पुलिस ने विनीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह रघुवंशी, विनोद सिंह और सत्येंद्र सिंह को भी नामजद कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें