फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा, मी टू मामले में दोषियों पर जरूर होगी कार्रवाई

Wed, 17 Oct 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने मंगलवार को मी टू मामले पर कहा कि दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। राष्ट्रीय महासचिव मिर्जापुर के महंत शिवाला स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का नेतृत्व करने वाला ही भ्रमित हो, उसको डूबने से कोई नहीं बचा सकता। कांग्रेस डूबती नाव है। उस पर जो भी सवार होगा, डूब जाएगा। इसलिए उसे डुबोने की जरूरत नहीं है। राहुल गांधी नौटंकीबाज हैं।

अरुण सिंह ने कहा कि मंत्री ओमप्रकाश राजभर नान सीरियस इंसान हैं। इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। उनको कोई परेशानी है तो वह पार्टी से बात करके गिला शिकवा दूर कर सकते हैं। राहुल गांधी झूठे इंसान हैं। वह कुछ भी बात बोलते रहते हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बोलते हैं तो पार्टी का वोट बैंक बढ़ता है लेकिन जब राहुल गांधी बोलते हैं तो कांग्रेस का वोट बैंक घटकर भाजपा के खाते में आ जाता है। उनसे उनकी पार्टी के लोग ही परेशान हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने बीते दिनों कहा था कि पाकिस्तान का खाना-पीना सब कुछ अच्छा लगता है। अगर ऐसा है तो वह पाकिस्तान ही जाकर रहें। शशि थरूर अपनी भाषा से हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम चाहते हैं मिर्जापुर का विकास

साड़ी बांटते अरूण सिंह - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाला है। वहां भाजपा विकास के मुद्दे के साथ ही चुनाव मैदान में उतरेगी। इसका परिणाम 11 दिसंबर को आ जाएगा। मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनेगी। तेलंगाना में अच्छा प्रदर्शन होगा। मिजोरम में भी बगैर भाजपा सरकार नहीं बनेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर का विकास करना चाहते हैं। यही कारण है सात बार सीएम और चार बार पीएम यहां आ चुके हैं। राष्ट्रीय महासचिव ने कैंप कार्यालय पर विष्णु सोनकर के साथ मिलकर ढाई सौ गरीब महिलाओं में साड़ियां बांटीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें