फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड: फरार आरोपियों पर घोषित हुआ 20-20 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पांच टीमें

Sun, 23 Oct 2022 10:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर में 12 अक्तूबर की रात भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह (71) की घर के बाहर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। शराब पीकर विवाद करने वाले युवकों ने टोकने पर वारदात को अंजाम दिया था। अबतक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीटकर हुई थी हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में हुए भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह हत्याकांड में फरार छह आरोपियों पर डीसीपी वरुणा जोन ने 20-20 हजार का इनाम घोषित किया है। वहीं, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सिगरा पुलिस और क्राइम ब्रांच समेत पांच टीमें दबिश दे रही हैं। अब तक सिगरा पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


307 नंबर गैंग के 17 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है। 12 अक्तूबर की रात सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर में भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह (71) की घर के बाहर शराब पीकर विवाद करने वाले युवकों ने टोकने पर पीट पीटकर हत्या कर दी थी।

लापरवाही में पूरी पुलिस चौकी पर गिरी थी गाज
30 से 40 की संख्या में आए हमलावरों ने बेटे राजकुमार सिंह उर्फ राजन को भी पीटकर अधमरा कर दिया था। इस घटना के बाद पुलिस आयुक्त ने लापरवाही बरतने पर नगर निगम पुलिस चौकी इंचार्ज समेत नौ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। घटना से मर्माहत परिजनों को सांत्वना देने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेता पहुंचे थे।

विज्ञापन

पुलिस ने घटना के दूसरे दिन ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया, वहीं, दो दिन बाद लहरतारा में हुए मुठभेड़ में 307 नंबर गैंग के सरगना राहुल सरोज और पवन को गिरफ्तार किया था। अलग-अलग दिनों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य फरार छह आरोपियों की तलाश में सिगरा पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
विज्ञापन

फरार नामजद आरोपियों में संदीप गुप्ता, आर्यन उर्फ टमाटर, विशाल राजभर, श्याम बाबू समेत छह पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें