फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर में निपटने की तैयारी में जुटी बीजेपी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना की तीसरी लहर को देख शासन और प्रशासन के साथ ही भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को टीकाकरण, कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को काशी कोविड सेवा समूह के बैनर तले वर्चुअल मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में राज्य मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दूसरी लहर का झटका भी असहनीय था, लेकिन काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्शन प्लान व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मजबूत प्रबंधन से इसे रोकने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

एमएलसी अशोक धवन ने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों की ओर से 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि संवाद व समन्वय से ही समाधान का मार्ग प्रशस्त होता है। काशी कोविड सेवा समूह के माध्यम से बाल रोग विशेषज्ञों, बच्चों के स्कूल के प्रबंधकों, ईएनटी, आई, न्यूरो सर्जनों एवं हृदय रोग विशेषज्ञों सभी से संवाद स्थापित कर उनसे सुझाव लिए। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि 45 प्लस के लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज की वैक्सीन लगवाने में रजिस्ट्रेशन की बाध्यता नहीं है ।बैठक का संचालन भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री नवीन कपूर ने किया। बैठक में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, डॉ आलोक श्रीवास्तव, राहुल सिंह आदि लोग मोजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें