फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एनसीसी को बतौर विषय पढ़ सकेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूजीसी की नई शिक्षा नीति के तहत अब स्नातक में एनसीसी को एक वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा। छात्र विषय के रूप में इसका चयन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की तरफ से इस संदर्भ में विश्वविद्यालयों को पत्र जारी कर दिया गया है। यूपी कॉलेज के समादेश अधिकारी कर्नल आशीष त्रिपाठी ने बताया कि एनसीसी के बतौर विषय पाठ्यक्रम में शामिल होने से देश की नौजवान पीढ़ी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए तैयार ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों का मार्ग दर्शन भी कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के अनुसार, इस विषय के पाठ्यक्रम को छह सेमेस्टर और चौबीस क्रेडिट प्वाइंट में विभाजित किया गया है। कर्नल त्रिपाठी का मानना है इस विषय पर छात्रों को जागरूक करने और जानकारी देने के लिए व्यवहारिक कार्ययोजना बनानी होगी। राष्ट्रीय सुरक्षा के अंतर्गत यह एक परिणाम प्रदत योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें