फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर हादसा और विश्वनाथ कॉरिडोर पर डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा

Sun, 27 May 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में फ्लाईओवर हादसा और विश्वनाथ कॉरिडोर को लेकर उठे विवाद पर भाजपा मंथन कर रही है। इन दोनों मसले को विपक्षी पार्टियां भुनाने में लग गई हैं। सूत्रों की मानें तो मामले की गंभीरता को देखते हुए हाल ही में वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ  पार्टी की बैठक कर  चर्चा की गई।
विज्ञापन


इसमें मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के बाद पीएम के संसदीय क्षेत्र का माहौल भाजपा के अनुकूल बनाने पर चर्चा की गई। तय किया गया था कि इन दोनों मामले से बूथ कार्यकर्ताओं को जागरूक करेंगे। ये कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सरकार और संगठन का नजरिया पेश करेंगे। इसके चलते डैमेज कंट्रोल हो जाएगा। 

इसके लिए संगठन को बूथों की स्थिति मजबूत करने पर बल दिया गया। अभी हाल ही में बूथों के सत्यापन का काम शुरू हुआ है। इसी बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव को बना दिया। अब क्षेत्रीय अध्यक्ष की अगुवाई में नए सिरे से बूथ कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


बूथ सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आना है।  इसके लिए अब तक 30 मई की तिथि प्रस्तावित थी लेकिन माना जा रहा है कि हादसे के चलते इस कार्यक्रम को थोड़ा टाला जा सकता है।

फिलहाल अभी पदाधिकारी कुछ बोलने से कतरा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहले पार्टी ऐसा माहौल खड़ा करने में जुट गई है कि हादसे और कॉरिडोर को लेकर बिगड़ रहे समीकरण को दुरुस्त किया जा सके। 

भाजपा एक से 21 जून तक ग्राम स्वराज योजना के तहत जिले में 200 स्थानों पर चौपाल लगाएगी।

असंतुष्टों को साधकर भाजपा क्षेत्र की नई टीम का गठन जल्द

BJP LOGO
असंतुष्टों को साधकर वाराणसी भाजपा की नई क्षेत्रीय टीम का गठन जल्द होगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो पुराने पदाधिकारियों का जहां कद बढ़ाया जाएगा, वहीं क्षेत्र की नई टीम में नए चेहरे को भी समुचित तरजीह दी जाएगी। नई टीम के गठन के लिए प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश के बाद सरगर्मी तेज हो गई है। 

बैठक में शामिल होने लखनऊ गए काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के लौटने के बाद नई टीम का खाका खींचा जाएगा। वहीं, नई टीम में शामिल होने के लिए लखनऊ तक जोड़-जतन किए जा रहे हैं।

प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व तक सिफारिशें पहुंचवाई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक क्षेत्र की टीम में कौन होगा, इसके चयन का दायित्व संगठन को दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर संगठन नई टीम घोषित करेगा।

टीम में सामाजिक समीकरणों का संतुलन साधने की भी पूरी कोशिश होगी। माना जा रहा है कि कैराना और नूरपुर चुनाव बाद क्षेत्रीय कमेटी की घोषणा कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

निकाय चुनाव में दिया नोटिस वापस


बीते दिनों नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते जिन कार्यकर्ताओं को भाजपा महानगर की ओर से निलंबित किया था या फिर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, उन सभी को पार्टी ने वापस बुलाते हुए अपना नोटिस वापस ले लिया है।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के अनुसार 15 लोगों को नोटिस दिया गया था। पांच का निलंबन किया था। संगठन की मंशा के अनुसार ये सभी कार्रवाई निरस्त कर दी गई है। 

15 जिलों में होगा क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत 
भाजपा के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव के स्वागत की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 22 से 30 मई तक काशी प्रांत के 15 जिलों में उनका स्वागत कार्यक्रम होगा। 22 को कौशांबी, 24 को वाराणसी, 26 को प्रतापगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, 27 को जौनपुर, गाजीपुर, 28 को गंगापार, यमुनापार, इलाहाबाद, 29 को भदोही, मिर्जापुर, 30 को सोनभद्र और चंदौली में स्वागत होगा। संगठन मंत्री रत्नाकर की देखरेख में आयोजित स्वागत कार्यक्रमों में रामचंद्र मिश्र, अशोक चौरसिया आदि पदाधिकारी होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें