फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत पर भाजपा ने मनाया विजय उत्सव

Mon, 05 Mar 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
भाजपा ने मनाया विजय उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्यों में मिली जीत के बाद पूरे देश भर में  भाजपा ने एकसाथ विजय उत्सव मनाया। पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रविवार को मंडल स्तर पर विजय दिवस मनाया गया। जिले की ओर से 15 और  महानगर के 10 मंडलों में विजय उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन


जिला कार्यालय कंचनपुर में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रभात सिंह, विक्रम पटेल, प्रेम पाठक, ऋषि सिंह राजपूत आदि शामिल रहे। 

जयनाथ मिश्रा के नेतृत्व में शिवपुर मंडल के रूस्तमपुर  व चिरईगाव के जाल्हूपुर लोहता के रमदत्तपुर मे विजय दिवस मनाया गया। जिला मीडिया प्रभारी व रामेश्वर मंडल के प्रभारी ज्ञानेश जोशी के नेतृत्व मे लहिया रामलीला मैदान में विजय दिवस मनाया गया।
विज्ञापन


अजय दूबे के नेतृत्व मे रोहनिया मंडल के काशीपुर मे विजय दिवस मनाया गया। सेवापुरी मंडल के लालपुर में विजय दिवस मनाया गया। युवा मोर्चा के जिला संयोजक मुकेश सिंह राजा ने जिले के चांदपुर हरहुआ अमरीपुर दरेखू  में विजय दिवस मनाया गया।

कार्यकर्ता ढोल नगाड़े की थाप पर नाचे और आपस में मिठाईयां खिलाई। अबीर-गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जीत की बधाई दी। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और संगठन शिल्पी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। सारनाथ मंडल में पंचक्रोशी चौराहे पर मीडिया प्रभारी शोमनाथ विश्वकर्मा के नेतृत्व में विजय उत्सव मनाया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें