फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी के गढ़ में भाजपाः दावेदारों के बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने की चर्चा

Thu, 26 Jan 2017 12:35 AM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन
भाजपा की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद बुधवार को एक ओर प्रत्याशियों ने अपना प्रचार अभियान शुरू किया तो दूसरी ओर तीन विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
विज्ञापन

बैठकों के जरिए तमाम रणनीति बनाई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो टिकट के दावेदार बागी हो गए हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है ये बागी दावेदार दूसरी पार्टी या निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
 भाजपा पंडित दीनदयाल मंडल सेक्टर वार्ड नंबर 67 के कार्यकर्ताओं ने दक्षिणी से दादा को टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र, प्रदेश और महानगर के सभी नेताओं से अपील की है कि यहां के प्रत्याशी पर चयन किया जाए। भाजपा अल्पसंख्यक महिला मोर्चा चेतगंज की बैठक शहीद उद्यान में हुई।
विज्ञापन

इसमें टिकट वितरण पर नाराजगी जताई गई। शहनाज फातिमा ने कहा कि दक्षिणी में दादा का टिकट काटकर किसी योग्य को टिकट दिया जाना चाहिए। सड़क पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध खुलकर सामने आया है।
कई कार्यकर्ता अपनी भड़ास फेसबुक, वाट्सअप, ट्विटर आदि पर निकाल रहे हैं। 

सुजीत के फेसबुक की चर्चा जबरदस्त 
सुजीत सिंह टीका के फेसबुक की जबरदस्त चर्चा है। उनके फेसबुक पर लिखा है कि पांच लाख मतदाता, पचास हजार सदस्य, पांच सौ सक्रिय कार्यकर्ता में एक भी कार्यकर्ता को टिकट नहीं दिया। विधानसभा के बाहर रहने वाले उत्तरी विधानसभा में पार्टी को कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें