फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी की काष्ठ कला की दुनिया भर में मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पद्मश्री डॉ. रजनीकांत ने कहा कि काशी की काष्ठ कला काफी प्राचीन है और पूरी दुनिया में इसकी मांग है। काशी की सांस्कृतिक विरासत उसकी पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिल्प को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए टीएफसी का निर्माण करवाया। इस केंद्र द्वारा कलाकारों को अपनी कारीगरी दिखाने का सुनहरा मौका मिला है। वह बृहस्पतिवार को भाजपा के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित गुरुवारीय अड़ी में काशी और काष्ठ कला पर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

सीए जमुना शुक्ला ने कहा कि काशी की समृद्धिशाली परंपरा में काष्ठकला का अपना इतिहास है। इस कला को बचाने के साथ कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर ध्यान देना होगा ताकि आने वाली पीढ़ी इस कला से परिचित हो। अंत में भाजपा नेता प्रेम प्रकाश कपूर की पत्नी पूनम कपूर के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुनील मिश्र, विद्या सागर राय, सरोजनी महापात्र, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, विजय गुप्ता, अमलेश शुक्ला, शशि कुमार, अखिलेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें