फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में रार बरकरार, छात्रों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू में हॉस्टल खोले जाने की मांग को लेकर छात्रों और बीएचयू प्रशासन के बीच रार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार रात में विश्वविद्यालय प्रशासन ने जनवरी में सेमेस्टर परीक्षा के बाद हॉस्टल खोले जाने का लिखित आश्वासन दिया लेकिन तब भी छात्र नही माने और धरना जारी है।
विज्ञापन

बीएचयू में लगातार आठ दिन से कुलपति आवास पर धरने पर बैठे छात्रों ने बृहस्पतिवार को आंदोलन तेज कर दिया। हर दिन की अपेक्षा छात्रों की संख्या भी अधिक रही। बीएचयू प्रशासन के विरोध में छात्र नारेबाजी करते रहे। सुरक्षा के लिहाज से बीएचयू मेन गेट पर पुलिस और पीएसी भी तैनात रही।
शाम को कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में छात्र कल्याण अधिष्ठाता, चीफ प्रॉक्टर, संकाय प्रमुख की बैठक हुई और इसमें छात्रों की मांगों पर बिंदुवार चर्चा भी की गई। बाहर आकर चीफ प्रॉक्टर ने पांच जनवरी से सेमेस्टर परीक्षा कराने और उसके बाद हॉस्टल खोलने पर विचार करने का लिखित पत्र दिया, लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों का धरना जारी है।
विज्ञापन

जनवरी में सेमेस्टर परीक्षा बाद खुलेगा हॉस्टल
बीएचयू में सेमेस्टर परीक्षा के बाद छात्रावास खोले जाने का निर्णय लिया गया है। कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला हुआ है कि पहले अंतिम वर्ष के छात्रों को हॉस्टल आवंटित किया जाएगा। छात्र अधिष्ठाता ने बताया कि 5 जनवरी से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी और ओपन बुक एग्जाम ही कराया जाएगा। इसके बाद कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए हॉस्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें