फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बिस्मिल्लाह खान के परिवार ने अखिलेश यादव पर उठाए सवाल, बोले- रहने के लिए घर और म्यूजियम बनवा रहे

Wed, 11 Nov 2026 06:15 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बिस्मिल्लाह खान के परिवार ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमारे घर पर बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा है। जर्जर मकान को तोड़कर हम रहने के लिए घर और म्यूजियम बनवा रहे हैं।
विज्ञापन
बिस्मिल्लाह खान का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न और शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के परिवार ने एक खास बातचीत में अपनी पीड़ा साझा की। परिवार के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी नाराजगी जताई। बिस्मिल्लाह खान के नाती नजरुल हसन ने कहा कि सरकार में रहते हुए भी उनके परिवार को कुछ नहीं मिला। उनका पुश्तैनी मकान जर्जर हो चुका है। ऐसे में परिवार अब अपने रहने के लिए नया घर और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की स्मृतियों को सहेजने के लिए म्यूजियम बनवा रहा है।

विज्ञापन


जर्जर हो चुका है पुश्तैनी मकान
नजरुल हसन ने बातचीत में कहा कि परिवार के सामने रहने की समस्या है। पुश्तैनी मकान की हालत खराब हो चुकी है। इसे देखते हुए परिवार अपने स्तर पर रहने के लिए घर बनवा रहा है।

बिस्मिल्लाह खान की विरासत सहेजने की तैयारी
परिवार का कहना है कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की यादों और उनकी विरासत को सहेजने के लिए म्यूजियम भी बनवाया जा रहा है। परिवार चाहता है कि आने वाली पीढ़ियां उनके संगीत और योगदान को जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें