फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर हादसा: दो बाइक आपस में उलझकर टकराईं, सड़क पर गिरकर तीन घायल; एक की इलाज के दौरान मौत

Wed, 11 Nov 2026 05:31 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में दो बाइक पर सवार तीन युवक आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर दोनों बाइक आपस में टकराईं और तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में चौबेपुर क्षेत्र के डुबकियां बाजार में मंगलवार की रात दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल एक युवक की ट्रॉमा सेंटर बीएचयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा 
दो बाइकों पर सवार तीन युवक वाराणसी शहर से अपने गांव लौट रहे थे। डुबकियां बाजार के पास दोनों बाइक पर सवार आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइकें आपस में उलझकर टकरा गईं। हादसे में बुलेट सवार विकास यादव (25) निवासी रैमला तथा दूसरी बाइक पर सवार मोहित माली (22) और देवानंद चौहान (24) निवासी नरायनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर पहुंचाया गया। 

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल भेजा गया था। देवानंद चौहान की हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बुधवार की शाम परिजनों ने गौरा उपरवार घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 
देवानंद दो भाइयों में बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता गुरुदेव चौहान राजगीर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें