फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अखंड रामचरितमानस के साथ शुरू हुआ माता भीम चंडी देवी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचक्रोशी यात्रा के दूसरे पड़ाव भीमचंडी महादेव स्थित सिद्धपीठ मां भीमचंडी देवी के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। सुबह भीमचंडी देवी की शृंगार के बाद आरती उतारी गई। जन्मोत्सव का शुभारंभ संगीतमय अखंड रामचरितमानस के पाठ से हुआ।
विज्ञापन

जन्मोत्सव समारोह के संरक्षक गोपाल मिश्रा और संयोजक वेदाचार्य पं. अमित कुमार पांडेय ने श्री रामचरितमानस पाठ की पोथी व पाठ करने वाले ब्राह्मणों का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर पाठ का शुभारंभ किया। श्री रामचरितमानस के दोहे और चौपाइयों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। सोमवार को मां का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसमें देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष राजेश प्रजापति, समिति के संरक्षक धर्म पांडेय, डॉ. अश्वनी त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें