पं. रामाश्रय झा रामरंग की जयंती पर राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता हुई। रामरंग समिति और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र क्षेत्रीय केंद्र की ओर से आयोजित रामरंग शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में कई प्रदेश के युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पूरे देश से कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में पांच-पांच प्रतिभागी चयनित होकर पहुंचे थे। कनिष्ठ वर्ग में ऋषिकेश धवलीकर प्रथम और स्वरा प्रसाद जोशी को द्वितीय, वरिष्ठ वर्ग में सुजल जैन प्रथम व मीरा राहुल नीलाखे को द्वितीय स्थान मिला। केंद्र के निदेशक डॉ. अभिजीत दीक्षित ने प्रतिभागियों का स्वागत किया। निर्णायक मंडल में शास्त्रीय गायक डॉ. रामशंकर और रश्मि चौधरी रहे। संचालन रामरंग परिवार के कृष्ण कुमार तिवारी और धन्यवाद ज्ञापन ईशान घोष ने किया।