फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू: पूर्वांचल के 10 जिलों में 1100 नमूने जांच के लिए भेजे, सभी मिले निगेटिव; लोगों को दी जा रही ये सलाह

Sat, 28 Jun 2025 10:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए पूर्वांचल के 10 जिलों से 1100 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए। जिसमें सभी नमूने निगेटिव मिले हैं। 
विज्ञापन
बर्ड फ्लू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्ड फ्लू के प्रकोप को देखते हुए अभी सभी पोल्ट्री फार्मों के मुर्गे व मुर्गियों का निरीक्षण चल रहा है। वाराणसी, मिर्जापुर व आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों में 11 सौ से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए। सभी निगेटिव मिले हैं। किसी भी जिले में बर्ड फ्लू की शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


पशुपालन विभाग के उपनिदेशक राजेश कुमार ने बताया कि तीनों मंडलों के नमूने यहां आने के बाद भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) बरेली भेजा गया है। अभी तक करीब 11 सौ नमूने भेजे जा चुके हैं। सभी निगेटिव मिले हैं। इसमें तीन सौ नमूने वाराणसी के हैं। हालांकि बर्ड फ्लू के संदेश को देखते हुए पोल्ट्री फार्मों, मुर्गे के दुकानों और जू घरों का निरीक्षण कर नमूने लिए जा रहे हैं।

साथ ही संचालकों को साफ-सफाई रखने और सेनेटाइजेशन करने की सलाह दी जा रही है। वाराणसी में छोटे-बड़े 242 पोल्ट्री फार्म हैं। इसके अलावा घरों में पालने वाले चूजों का भी निरीक्षण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें