45 घन मीटर की होगी क्षमता
उपेंद्र ने बताया कि एक प्लांट के निर्माण में 24 लाख रुपये की लागत से 120 वर्ग मीटर में बनने वाले सीबीजी की क्षमता 45 घन मीटर होगी। जिसमें प्रतिदिन 900 से 1200 किलो गोबर के प्रयोग से गैस तैयार किया जाएगा। जिसका इस्तेमाल प्लांट से 200 मीटर दूरी तक 15 से 20 घर के रसोई में सप्लाई किया जा सकेगा।
शाहंशाहपुर में बना है एक सीबीजी प्लांट
गोवर्धन समिति के ओर से शाहंशाहपुर में 23 करोड़ की लागत के सात एकड़ जमीन में पहले से बने कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट का निर्माण किया गया है। जिसे बीते एक साल में तैयार किया गया है। 90 मीट्रिक टन क्षमता के इस प्लांट से तीन टन बायोगैस, 18 टन ठोस प्राकृतिक उर्वरक और 55 हजार लीटर तरल प्राकृतिक उर्वरक का उत्पादन की क्षमता है।