फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: काशी में भिड़ेगी गोरखपुर और BHU महिला हॉकी टीम, अंतर विश्वविद्यालयीय महिला हॉकी प्रतियोगिता आज से

Tue, 20 Dec 2022 08:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें पूर्वी क्षेत्र के 21 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। 20 से 24 दिसंबर तक प्रतियोगिता होगी।  
पहले दिन छह लीग मैच होंगे, जिसमें बीएचयू की टीम भी हिस्सा लेगी। पुरुष टीम के मैच 26 से 31 दिसंबर तक हाेंगे।
विज्ञापन
काशी में भिड़ेगी गोरखपुर और BHU महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान के एस्ट्रो टर्फ पर मंगलवार को पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज होगा। इसमें पूर्वी क्षेत्र के 21 विश्वविद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। 20 से 24 दिसंबर तक प्रतियोगिता होगी।  

विज्ञापन

पहले दिन छह लीग मैच होंगे, जिसमें बीएचयू की टीम भी हिस्सा लेगी। पुरुष टीम के मैच 26 से 31 दिसंबर तक हाेंगे। क्रीड़ा परिषद के महासचिव प्रो. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि महिला हॉकी की मेजबानी पहली बार बीएचयू को मिली है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुनील सेठ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे। समापन समारोह में आतीफ इदरीश मौजूद रहेंगे। पुरुष टीमों के उत्साहवर्धन के लिए उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व कुलपति पंजाब सिंह और समापन समारोह में सीनियर विश्व कप हॉकी खिलाड़ी नितीश कुमार होंगे। 

Trending Videos
विज्ञापन

BHU - फोटो : Social Media
गोरखपुर विश्वविद्यालय से भिड़ेगी बीचयू की टीम
महिला टीम का पहला मैच कीट विश्वविद्यालय और फकीर मो. विश्वविद्यालय के बीच होगा। बीएचयू की टीम गोरखपुर विश्वविद्यालय से होगा। मंगलवार को मिजोरम, हजारीबाग, दर्ग, उत्कल, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय सहित कुल आठ टीमें बनारस पहुंची हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें