फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिंग्स में दिखाएंगे नित्यानंद का असली चेहरा

Tue, 28 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी नित्यानंद के आध्यात्मिक शिविर को बंद कराने के लिए काशी में विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला रुक नहीं रहा है। सोमवार को भी अलग-अलग संगठनों ने नित्यानंद को ढोंगी और रंगीला बाबा की संज्ञा देते हुए नारेबाजी की। निर्मल इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनीत सिंह ने बाबा के  कल्पतरु दर्शन शिविर को जन विरोध के  बावजूद बंद न कराए जाने पर नाराजगी जताई। चेताया कि बाबा का अश्लील चेहरा दिखाने के लिए चौराहों पर होर्डिंग्स और कटआउट लगाई जाएगी। उधर जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय रामराज्य परिषद के पदाधिकारियों ने धरना दिया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय राम राज्य परिषद और शिव शक्ति दल के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यालय पर लोगों ने धरना दिया। परिषद के राष्ट्रीय सचिव धर्मदत्त महाराज एवं भानू प्रताप राय ने कहा कि ढोंगी बाबा के शिविर को बंद न कराए जाने से आस्थावान संत समाज आहत है। 24 घंटे के भीतर अगर शिविर प्रशासन ने बंद नहीं कराया तो तारांकित होटल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। धरने पर राजीव सिंह, संतोष मिश्र, सुशील श्रीवास्तव, विद्या गिरि, प्रकाश बम,हरेंद्र सिंह महादेव, राजेंद्र, जोगेंद्र तिवारी, राकेश पांडेय, प्रिंस गुप्ता, आनंद प्रकाश यादव समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

इस बीच निर्मल इंडिया पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि जनता के विरोध के बावजूद स्वामी नित्यानंद होटल में कल्पतरु दर्शन करा रहे हैं। इसे बंद नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि अगर बाबा के शिविर को बंद नहीं कराया गया तो उनकी अश्लील गतिविधियों से जुड़ी तसवीरों की होर्डिंग्स, कट आउट शहर के तिराहों, चौराहों पर लगाए जाएंगे। उधर, लोक चेतना के अध्यक्ष केके उपाध्याय के नेतृत्व में लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर शिविर पर रोक लगाने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें