फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेनोग्राफर परीक्षा के प्रवेश पत्र में बिल गेट्स का फोटो और हस्ताक्षर, देखते ही अभ्यर्थी हैरान

Mon, 21 Jan 2019 10:03 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रवेश पत्र पर बिल गेट्स की फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हाईकोर्ट की ओर से सोमवार को कराई जाने वाली स्टेनोग्राफर की परीक्षा देने वाले एक परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो और हस्ताक्षर देख चौंक गया। वाराणसी के कबीरचौरा स्थित पिपलानी कटरा निवासी आयुष्मान जायसवाल ने बताया कि उसने अपनी फोटो और हस्ताक्षर लगाकर फार्म भरा था।
विज्ञापन


14 जनवरी को पहले मोबाइल पर देखा तो प्रवेश पत्र पर बिलगेट्स की फोटो देखा तो समझ नहीं पाया। 16 को जब कप्यूटर से प्रिंट निकाला तब भी वही फोटो, हस्ताक्षर मिला। बताया कि इसके बाद 18 जनवरी को हाईकोर्ट में आनलाइन शिकायत कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद 19 जनवरी की शाम को प्रवेश पत्र पर संशोधन हुआ और सही प्रवेश पत्र जारी किया गया। बताया कि 21 जनवरी को रोहनिया के राजेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा होगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी से अभ्यर्थी परेशान

हाईकोर्ट की ओर से रविवार को कराई गई क्लर्क की परीक्षा में रोहनिया के एक केंद्र पर ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी को लेकर परीक्षार्थी परेशान रहे। जब परीक्षार्थियों को गलत ओएमआर सीट मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षक से की। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची, तब जाकर मामला शांत हुआ।

हाईकोर्ट की और से दो दिन तक चलने वाली परीक्षा में रविवार को क्लर्क की परीक्षा कराई गई जबकि सोमवार को स्टेनोग्राफर की परीक्षा होगी। जिले के इंटर कॉलेजों में बने केंद्रों पर दो पाली में हुई परीक्षा में बनारस और आसपास के जिलों के अभ्यर्थी शामिल हुए।

इसमें रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव में महेंद्र प्रसाद मेमोरियल स्कूल में ओएमआर सीट वितरण में गड़बड़ी सामने आई। इसमें अधिकांश अभ्यर्थियों के ओएमआर सीट और बुकलेट के नंबर में अंतर मिला, जिससे अभ्यर्थी परेशान रहें।

इसी बीच किसी ने पुलिस को परीक्षार्थियों के हंगामे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से बातचीत कर मामला शांत कराया। इस बारे में पूछे जाने पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव ने परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी से इंकार किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें