फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा सटाकर बाइक और 25 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज क्षेत्र के इब्राहिमपुर पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाश एक युवक को असलहा सटाकर बाइक, 25 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

गोकुला निवासी राजेश मौर्य के घर रविवार को शादी थी। किसी काम से बाइक से स्थानीय बाजार जा रहे थे। इब्राहिमपुर पुल के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आ गए । बदमाशों ने बाइक सटा कर आगे खड़ी कर दी और चाभी निकाल कर असलहा सटाकर 25 हजार नकद, मोबाइल, बाइक छीनकर लोहरियाव की तरफ भाग निकले। पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें