फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा भारी: दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, बाइक समेत उड़े परखच्चे, मचा कोहराम

Tue, 06 Sep 2022 03:18 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में एक युवक को बाइक के साथ रेलवे ट्रैक पार करना महंगा पड़ गया।युवक की बाइक रेल ट्रैक में फंस गई और उसे निकालने के चक्कर में सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से जहां बाइक के परखच्चे उड़ गए वहीं युवक के शरीर के चिथड़े निकल गए। 
विज्ञापन
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में उत्तर रेलवे के सेवापुरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास बीती देर रात रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं बाइक सवार युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक की बाइक रेल ट्रैक में फंस गई और उसे निकालने के चक्कर में सामने से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से जहां बाईक के परखच्चे उड़ गए वहीं युवक के शरीर के चिथड़े निकल गए।  घटना के बाद उस रास्ते से गुजर रहे रेल पथ निरीक्षक राजू शाह ने रेलवे ट्रैक पर पड़ा युवक का शव और  बाइक देखकर घटना की सूचना सेवापुरी के स्टेशन मास्टर बैकुंठ गुप्ता को दी। उनकी सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  इस बीच सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त रजत श्रीवास्तव (25 वर्ष) पुत्र दिनेश श्रीवास्तव ग्राम ऊपरवार थाना कपसेठी के रूप में की। परिजनों के अनुसार मृतक तक्खू कीबावली बाजार में मोबाइल शॉप की दुकान चलाता था और देर रात को दुकान बंद कर अपने घर बाइक से लौट रहा था। जल्दी बाजी के चक्कर में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश की जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां रेनू देवी व बहन दीक्षा का रो रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें