फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचल से लौटते समय ट्रक में भिड़े बाइक सवार, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहंदीगंज के पास रविवार सुबह हाईवे पर खड़े ट्रक में टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। घायल को पुलिस ने बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। बाइक सवार युवक विंध्याचल मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन

सिगरा थाना अंतर्गत चंदुआ छित्तूपुर के हरि नगर कॉलोनी निवासी अजय कुमार मांझी (25) अपने दोस्त लहरतारा निवासी सहदेव भारती (25) के साथ बाइक से शनिवार की रात विंध्याचल मंदिर दर्शन पूजन के लिए गया था। दर्शन के बाद दोनों बाइक से लौट रहे थे। मेहंदीगंज स्थित शीतल पेय कंपनी के पास उनकी बाइक खड़े ट्रक में भिड़ गई। हादसे में हेलमेट लगाए अजय कुमार साहनी और सहदेव घायल हो गए। इन्हें खजूरी पुलिस चौकी इंचार्ज अभिषेक राय ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि सहदेव को भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों के अनुसार दो भाई और एक बहन में अजय सबसे बड़ा था। जबकि पिता तूफानी मांझी लहरतारा पुल के नीचे मोमोज की दुकान लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें