फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाइक ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत, घर में मातम का माहौल

Sun, 29 Jun 2025 09:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पहड़िया क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने युवक को टक्कर मार दी जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर भाई ने तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने एक युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।  पुलिस को दी गई तहरीर में किसन कन्नौजिया निवासी ग्रा व पोस्ट आयर ने बताया कि मेरा भाई सुरज कन्नौजिया  23/06/25 को होटल (काशी प्राइड) से रात्रि में अपने घर की तरफ लौट रहा था।

विज्ञापन


तभी  रांग साइड से गाड़ी न0 UP65EV0065 मिश्रा पेट्रोल पम्प पहड़िया के पास चालक द्वारा मेरे भाई के गाड़ी में टक्कर मार देने से मेरा भाई गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसके इलाज हेतु हम लोगों द्वारा न्यू लक्ष्मी हासिपटल एण्ड ट्रामा सेन्टर सातोमहुआ, सेहमलपुर, वाराणसी भर्ती कराया गया था।

दिनांक 27 जून 25 को भोर मे मेरे भाई सुरज कन्नौजिया का देहांत हो गया है। तहरीर के आधार पर लालपुर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें