फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर में मारी गोली: तीन बाइक से छह बदमाशों ने 3 किमी तक किया था पीछा, दोस्त घायल; भीड़ देख भागे आरोपी

Mon, 14 Sep 2026 07:16 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव में सोमवार शाम बाइक सवार छह बदमाशों ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद युवक अवनीश कुमार (25) के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त गोल्डी घायल हो गया। वारदात के बाद बदमाश एक बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
युवक की लाश को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव में सोमवार शाम करीब पांच बजे बाइक सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे अवनीश कुमार (25) के माथे में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में पीछे बैठा उसका दोस्त गोल्डी भी घायल हो गया। बदमाश दो बाइकों पर सवार थे और करीब तीन किलोमीटर तक दोनों का पीछा करने के बाद वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद बदमाश अपनी पल्सर बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन


रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव के लखनऊवा पुरवा निवासी गोल्डी के अनुसार, वह अपनी बुआ के घर गया था। गांव का ही दोस्त अवनीश उसे लेने के लिए बुआ के घर पहुंचा था। सोमवार शाम करीब चार बजे दोनों बाइक से वहां से निकले। रास्ते में दो बाइकों पर सवार छह युवक गाली देते हुए उनका पीछा करने लगे। दोनों ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई, लेकिन बदमाश पीछे लगे रहे।

सरसेना गांव में कमथरी मार्ग पर पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी बाइक को घेर लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने तमंचे से अवनीश के माथे पर गोली मार दी। गोली लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में गोल्डी भी घायल हो गया। इसी दौरान बदमाशों की बाइक भी पलट गई। राहगीरों को आता देख और पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके पर अपनी पल्सर बाइक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

शव ले गई पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चिरैयाकोट समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने अपनी गाड़ी से अवनीश और गोल्डी को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अवनीश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल गोल्डी का उपचार कराया गया।

प्राथमिक जांच में पुलिस को मौके से मिली बाइक को लेकर अहम सुराग मिला है। पुलिस के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक मृतक के घर के आसपास रहने वाले किसी व्यक्ति की बताई जा रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फुटेज में बाइक सवार कुछ युवक दोनों का पीछा करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से भी जानकारी ली। एसपी कमलेश बहादुर का कहना है कि बदमाशों की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और मौके से मिले सुराग के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें