फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बाइक अनियंत्रित होने से गई अधेड़ की जान, दो अस्पताल में भर्ती

Sun, 12 Jan 2020 03:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र में एक ट्रक में बाइक जा घुसी। हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कपसेठी थाना क्षेत्र के भरहरिया निवासी मदन राजभर(60), बरस्ता गांव निवासी बुझारत राम(41) और सनीराम(27) रविवार सुबह अपनी स्पेलंडर बाइक से भदोही मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। जाते समय दौलतिया स्थित पेट्रोल पंप के पास साढ़े आठ बजे करीब तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर वहां खड़े ट्रक में जा घुसी।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए, इस दौरान हादसे की जानकारी को पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सेवापुरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मदन राजभर को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि घायल बुझारत और सनीराम का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें