फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंडरा विधानसभा में बनेंगे दो नए विद्युत उपकेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंडरा। पिंडरा विधानसभा में दो नए विद्युत उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए भूमि का चयन हो गया है शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने विधायक पिंडरा डॉ. अवधेश सिंह के साथ वर्चुअल वार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान विधायक ने क्षेत्र की समस्याओं के बावत बातचीत की।
विज्ञापन

132 के बी का उपकेंद्र के लिए बड़ागांव ब्लाक के बेलवां गांव में और 33 के बी के उपकेंद्र के लिए ग्राम सभा बसनी में जमीन की व्यवस्था हो गई है। इस दौरान अनेई फीडर पर उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से बिजली नहीं मिल पाने पर विधायक ने चिंता जाहिर की। उन्होंने पिंडरा विधानसभा को एक नया डिवीजन बना कर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने को कहा। इस पर ऊर्जा मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह, अधिशासी अभियंता पिंडरा उपखंड अधिकारी सुनील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें