सत्यम सिंह की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। चौकी प्रभारी दशाश्वमेध भी जल पुलिस और एनडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों शराब के नशे में धुत थे। यहां एक पुरोहित ने उन्हें पानी में उतरने से मना भी किया था लेकिन वे नहीं माने। दर्दनाक हादसे के बाद उसका दोस्त रो रहा था।
डूबने वाला युवक रिपुंजय तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। मुजफ्फरपुर (बिहार) में ही एक मोबाइल की शॉप में सेल्स मैन का काम करता था। उसके पिता पुरोहित थे। घर पर सूचना दे दी गई है। पिता और अन्य परिजन वाराणसी के लिए चल दिए हैं।