फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather: बलिया में तीन दिन से 43 डिग्री पर ठहरा पारा, मकान की दीवार भी उगल रहे आग; लू से जिंदगी बेहाल

Thu, 12 Jun 2025 07:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में भी गर्मी का कहर जारी है। सुबह होते ही तीखी धूप जनजीवन बेहाल कर दे रही है। माैसम विभाग ने मानसून को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। वैज्ञानिकों ने कहा कि गर्म हवाएं चलने से लू का असर फिलहाल बना रहेगा।
विज्ञापन
बलिया में भीषण गर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ballia Weather: भीषण गर्मी व लू से अभी राहत मिलने के उम्मीद नहीं दिख रही है। तीन दिनों से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। इससे आसमान से मानो आग बरस रही है और लू के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दे रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी अधिकतम पारा 43 डिग्री सेल्सियस पर रहा। 

विज्ञापन


वहीं न्यूनतम 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। तीन दिनों से जनता तपती धूप की मार झेल रही है। दोपहर में लू चलने से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। भीषण गर्मी से निजात को लोग पेड़ की छांव व शीतल पेय का सहारा ले रहे है। आसमान में बादलों की आवाजाही से कुछ देर के लिए धूप व छांव का भी खेल चला लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिला। 

गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के मौसम वैज्ञानिक सुरेश सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। गर्म हवाएं चलने से लू का असर बना रहेगा। सुबह से शाम तक चिलचिलाती धूप के चलते आमजन को परेशानी झेल रहा। सड़क व भवनों से आग की आंच निकल रही है। सूरज की किरणों की चपेट में आते ही लोग तिलमिला जा रहे हैं। बिजली कटौती लोगों की परेशानी का और बढ़ा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चढ़ता जा रहा मौसम का पारा
तिथि अधिकतम न्यूनतम
7 जून 40 25.5
8 जून 41 28
9 जून 42 33.5
10 जून 43 32.5
11 जून 43 30.5
12 जून 43 31
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें