आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना के बगल में लगे पीएसी रामनगर के कैंप में शामिल जवान ने शनिवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। साथी जवानों ने उसे फंदे पर लटकता देखा तो सूचना मुबारकपुर थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।
मुबारकपुर थाने के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिलो में 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर का कैंप लगा हुआ है। इस कैंप में शामिल जवान करन सिंह(26) पुत्र उमेश प्रसाद सिंह निवासी फतेहपुर लंका टोला थाना राघवपुर (जिला वैशाली, बिहार) ने शनिवार की भोर में शौचालय में गमछे के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।