आकांक्षा दुबे की खुदकुशी की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बनारस आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र में रहते थे
पुलिस के अनुसार, समर सिंह और आकांक्षा सिंह शूटिंग वगैरह के लिए वाराणसी या इसके आसपास के इलाके में आते थे तो टकटकपुर क्षेत्र स्थित एक फ्लैट में रुकते थे। तकरीबन तीन साल से दोनों एक-दूसरे के करीब थे और लिव इन रिलेशन में रहते थे। इस बार वेलेंटाइन डे पर आकांक्षा ने समर के साथ फोटो पोस्ट करते हुए हैप्पी वेलेंटाइन डे लिखा था। इसके बाद फरवरी में ही दोनों के बीच अनबन शुरू हुई तो दूरियां बढ़ती ही चली गईं। समर से दूरी की वजह से आकांक्षा दुखी रहती थी और अवसादग्रस्त हो गई थी।
यह भी पढ़ें- Varanasi: भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव होटल में फंदे से लटकता मिला, जांच में जुटी पुलिस
टिकरी के युवक की भूमिका की जांच जारी
शनिवार की देर रात महमूरगंज से सारनाथ क्षेत्र स्थित होटल में आकांक्षा को छोड़ने वाले टिकरी निवासी युवक की भूमिका की जांच जारी है। रविवार को घंटों पूछताछ की गई थी। आकांक्षा के मोबाइल की कॉल डिटेल के अनुसार, उनकी टिकरी निवासी युवक से बात होती ही रहती थी, इसलिए पुलिस ने टिकरी निवासी युवक को क्लीन चिट नहीं दी। आकांक्षा की मौत के मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है।
आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए सनसनीखेज आरोप
- फोटो : अमर उजाला
सीलबंद है पोस्टमार्टम रिपोर्ट
डॉक्टरों के पैनल ने अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के शव का सोमवार की दोपहर बाद पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट को सीलबंद किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आकांक्षा की मौत फंदा लगाने की वजह से हुई है। जांच के लिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद आकांक्षा की अंत्येष्टि परिजनों और करीबियों की मौजूदगी में मणिकर्णिका घाट पर की गई।
समर ने सोशल मीडिया पर लिखा- निशब्द
आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, आकांक्षा की मौत के बाद समर ने सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त की थी। उसने लिखा था कि निशब्द। अब पुलिस समर की तलाश में दबिश दे रही है।