बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हो सके, इसके लिएकेवल 50 मरीज ही देखे जाएंगे। ओपीडी के लिए ऑनलाइन बुकिंग होगी या काउंटर से पर्चा कटाने की व्यवस्था रहेगी, इस पर प्रो. गुप्ता ने बताया कि बैठक के मिनिट्स स्वीकृत होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। सोमवार तक इस पर भी फैसला हो जाएगा।
बीएचयू ट्रामा सेंटर में भी मरीजों से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसमें इमरजेंसी में बेड बढ़ाने के साथ ही जांच के लिए लैब खोले जाने और डॉक्टरों के लिए स्किल लैब खोले जाने की योजना बन रही है।
इस बारे में ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी यानी रेड जोन में केवल 4 बेड ही स्वीकृत हैं। इसे बढ़ाकर 20 करने और मरीजों की सुविधा के लिए प्राइवेट रूम की व्यवस्था करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अन्य सुविधाओं के बढ़ाने की दिशा में भी काम चल रहा है।