फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा: ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, टूटी रेल की पटरी से गुजरने वाली थी मालगाड़ी

Tue, 24 Nov 2020 09:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
टूटी रेल की पटरी. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी-सुल्तानपुर रेल रूट पर सोमवार की रात बड़ा हादसा टल गया। उमरपुर गांव के पास टूटी रेल पटरी देख ग्रामीणों ने तत्काल स्टेशन पर सूचना देकर परिचालन रूकवाया। कुछ देर बाद इसी रूट से मालगाड़ी गुजरने वाली थी। रात में करीब पांच घंटे तक मरम्मत के बाद ट्रेनों का परिचालन सुचारू हुआ।

विज्ञापन

उमरपुर गांव के कुछ लोग रात में रेल पटरी से कुछ दूरी पर टहल रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे सुल्तानपुर से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी वहां से गुजरी। इसके कुछ देर बाद ही रेल पटरी के पास तेज आवाज हुई। ग्रामीण उस ओर दौड़े तो वहां रेल पटरी टूटी हुई थी।


पटरियों के बीच तीन-चार इंच का गैप हो गया था। सतर्कता दिखाते हुए गांव के दीनानाथ प्रजापति और अमित सिंह तत्काल भागकर रेलवे क्रासिंग पहुंचे। वहां गेटमैन को पूरे मामले की जानकारी दी। गेटमैन ने बक्शा और जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर सूचना दी।
विज्ञापन


इसी रूट पर कुछ देर बाद एक और मालगाड़ी वाराणसी से सुल्तानपुर की ओर जाने वाली थी। उसे सिटी स्टेशन पर ही रोक दिया गया। आनन-फानन मौके पर रेलवे के अभियंता और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद मरमत कर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें